Thursday, September 19, 2024
Homeपंजाबप्रकाश सिंह बादल को अपने घर का मुखिया मानते थे ओमप्रकाश चौटाला

प्रकाश सिंह बादल को अपने घर का मुखिया मानते थे ओमप्रकाश चौटाला

Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह चौटाला (Parkash Singh Badal Death) का मंगलवार की रात निधन हो गया। वो 95 साल के थे। पंजाब की सियासत को मजबूत करने वाले प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक सफर में कई दोस्ती की। इनमें से एक नाम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का भी है। ओमप्रकाश चौटाला और प्रकाश सिंह बादल का याराना काफी मशहूर था। कई सीटों पर इनेलो और अकाली दल ने मिलकर चुनाव भी लड़ा था।

बादल परिवार ने चौटाला परिवार का हमेशा साथ दिया (Parkash Singh Badal Death)

प्रकाश सिंह बादल पूर्व डिप्टी पीएम चौधरी देवी लाल के करीबी रहे थे। दो दशक पहले देवीलाल के निधन के बाद भी दोनों परिवारों के बीच संबंध और मजबूत हुए। वहीं ओमप्रकाश चौटाला के साथ भी उनके काफी अच्छे संबंध रहें। जेबीटी भर्ती घोटाले में चौटाला के जेल जाने के बाद भी बादल परिवार ने चौटाला परिवार का हमेशा साथ दिया था। एक रैली के दौरान तो अभय सिंह चौटाला ने कहा था कि प्रकाश सिंह बादल हमारे परिवार के मुखिया हैं। वो जो भी निर्णय लेंगे हम उसे खुशी-खुशी मान लेंगे।

बादल परिवार ने टूटते परिवार को एक रखने का प्रयास किया 

बादल परिवार ने चौटाला परिवार में हो रही फूट को खत्म करने की कोशिश की थी।  अजय चौटाला इनेलो से अलग होकर जजपा बना रहे थे, उस समय बादल परिवार ने दोनों भाईयों के परिवारों को एक रखने का प्रयास किया। लेकिन इसके बावजूद दोनों अलग हो गए। हालांकि प्रकाश सिंह बादल ने दोनों भाईयों को एक करने की पूरी कोशिश की थी।

दुष्यंत चौटाला ने सुनाये किस्से 

हरियाणा के डिप्टी सीएम और ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, राजनीति के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सैनानी, मेरे परदादा जी के साथी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रकाश सिंह बादल साहब के निधन से हमें गहरा दुःख पहुंचा है। यह कभी न पूरी हो सकने वाली क्षति है। उन्होंने हमेशा हमारे परिवार पर अपना वात्सल्यपूर्ण आशीष बनाए रखा। ईश्वर महान आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें। ॐ शांति !’

हमारे घर के मुखिया थे प्रकाश सिंह बादल : अभय चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल साहब किसानों के मसीहा और राजनीति के पुरोधा थे उनका निधन न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि किसानों और समूचे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से मन बेहद व्यथित है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दशकों से सरदार प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से अटूट रिश्ता रहा है।

ये भी पढ़ें- बच्चों के बजट से शराब गटक गए सरकारी अधिकारी, अब हुआ खुलासा

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular