Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में ठगों ने लेडी डॉक्टर को लगाया 70 लाख का चूना,...

रोहतक में ठगों ने लेडी डॉक्टर को लगाया 70 लाख का चूना, दिल्ली का ठग गिरफ्तार, ऐसे की थी ठगी

रोहतक में सुभाष नगर की महिला डॉक्टर के नाम पर फर्जी खाता खुलवाकर 70 लाख का लोन लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन का रिमांड लिया है।

रोहतक। रोहतक में सुभाष नगर की रहने वाली एक लेडी डॉक्टर को ठगों ने 70 लाख का चूना लगा दिया था। इसका खुलासा तब हुआ जब महिला इनकम टैक्स फाइल करने लगी। वह जानकार हैरान हो गई कि उसका एक खाता Axis Bank में भी खुला हुआ है जबकि महिला डॉ ने इस बैंक में कभी कोई खाता खुलवाया ही नहीं। ठगों ने महिला डॉ के आधार व पैन कार्ड के आधार पर फर्जी बैंक अकाउंट खुलवाकर उस पर 70 लाख का लोन ले लिया था।

इस मामले में शिकायत होने के बाद से पुलिस ने दिल्ली से 6 लोगों को पहले गिरफ्तार किया था। कल पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपी दिल्ली के बुराड़ी निवासी राहुल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि सुभाष नगर निवासी डॉ. पूर्णिमा देव अरोड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें 23 दिसंबर को पता चला कि किसी ने उनके नाम से Axis Bank में खाता खोल रखा है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हुए खाते की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर इसकी जानकारी जुटाई। जहां पर पता चला कि सेक्टर-1 की मार्केट में उनके आधार कार्ड और पेन नंबर का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करते हुए यह खाता खोला गया है और उस पर लोन भी लिया गया है। इसके बाद उन्होंने अपना सिबिल जनरेट किया।

जिसमें पता चला कि इस खाते पर कई बैंकों के साथ-साथ फाइनेंस कंपनियों से भी करीब 65 से 70 लाख रुपये का लोन उठाया गया है। लोन का पता चलते ही पीड़िता हैरान रह गई। उन्होंने बैंक अधिकारियों से भी इस बारे में शिकायत की। बताया कि उन्होंने ऐसा ना कोई खाता खोला और ना ही किसी से कोई लोन लिया गया। फर्जीवाड़े का पता चलने पर बाद उन्होंने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर एक चौकी प्रभारी पीएसआई शुभम ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच में राहुल निवासी बुराड़ी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने करीब 7-8 डॉक्टरों को टारगेट कर उनके फर्जी कागजात से बैंक कर्मियों के साथ सांठगांठ कर उनके फर्जी खाते खुलवाए हैं। आरोपियों ने इन फर्जी कागजात से बैंक में खाता खुलवा कर करीब 4 करोड़ रुपये के लोन लिया हुआ है। आरोपी राहुल बैंक कर्मचारियों व आरोपियों के बीच दलाल का काम करता था। वारदात में शामिल 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular