Saturday, October 26, 2024
Homeदिल्लीUPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 की रिजर्व लिस्ट की जारी ,...

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 की रिजर्व लिस्ट की जारी , 120 उम्मीदवारों का हुआ चयन

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 की रिजर्व लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 120 उम्मीदवारों का सेलक्शन हुआ है। इसमें 88 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी के तो 23 ओबीसी, 5 ईडब्ल्यूएस, 3 एससी और 1 एसटी कैटेगरी के शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देखी जा सकती है।

रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • UPSC CSE Reserve List ऐसे करें चेक
  • रिजर्व लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UPSC CSE 2023 Reserve List Check के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Check Reserve List पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

बता दें कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा 16 अप्रैल 2023 को की थी। जिसमें कुल 1143 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी, लेकिन उस समय सिर्फ 1016 सफल उम्मीदवारों के ही नामों की घोषणा की गई थी, जिनका सेलेक्शन आईएएस, आईएफएस और आईपीएस समेत अन्य सिविल सेवा अधिकारियों के रूप में हुआ था। जिसके बाद अब 120 कैंडीडेट्स और पास करते हुए लिस्ट जारी की गयी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular