Saturday, October 26, 2024
Homeहरियाणाशेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच देकर 50 लाख की ठगी,...

शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच देकर 50 लाख की ठगी, 10 आरोपी गिरफ्तार

हिसार में शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का लालच देकर 50 लाख की ठगी की गयी। जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने हिसार साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल में भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान जागसी सोनीपत निवासी सुशील उर्फ साहिल, जमशेदपुर झारखंड निवासी शैलेश शर्मा, मंडावली दिल्ली निवासी नितिन नागर, कमाल पुर दिल्ली निवासी शंशाक त्रिपाठी, मारुति विहार गुरुग्राम निवासी निलेश गौड, मारुति विहार गुरुग्राम निवासी अभिमन्यु, मारुति विहार गुरुग्राम निवासी लक्की गुप्ता, निरथान सोनीपत निवासी अनुज, नासिक महाराष्ट्र निवासी कपिल और निडानी जींद निवासी दीपक के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह प्राईवेट जॉब करता है। उसने 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट का एक ग्रुप देखा। संपर्क करने पर ग्रुप एडमिन ने शिकायतकर्ता का नंबर ग्रुप में एड कर लिया। ग्रुप में शेयर मार्केट से संबंधितहोने वाले प्रोफिट के स्क्रीनशॉट आते रहते थे। उनसे प्रभावित होकर शिकायतकर्ता ने शेयर मार्कीट में रुपए लगाने के लिए संपर्क किया। जिस पर एडमिन ने उसके पास एक लिंक भेजा। उसे खोला तो शेयर मार्केट की एप खुल गई। उसमें शेयर की ट्रेडिंग और रुपए का पूरा लेखा-जोखा दिखाई देता था।

2 अक्तूबर को उसने आरोपी के कहे अनुसार बैंक खाते में 50 हजार रुपए भेजे। इस तरह से 19 अक्तूबर तक 50 लाख रुपए खातों में ट्रांसफर करवा दिए। शिकायतकर्ता ने जब अपने ट्रेडिंग अकाउंट से पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले और उसे ठगी का अहसास हुआ।

वहीं एएसआई राजाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आरोपी ठगी का पैसा ट्रांसफर करने के लिए मुख्य आरोपियों को 2.5 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाते थे। 8 आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है और 2 आरोपी अनुज और लक्की गुप्ता को आगामी कार्रवाई हेतु 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular