Thursday, October 24, 2024
Homeहरियाणापर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने पैराकीट का किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड...

पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने पैराकीट का किया औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड की व्यवस्थाओं को देखा

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा पर्यटन विभाग को और विकसित करते हुए आगे ले जाने का काम किया जाएगा और इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिए गए है। पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा वीरवार को पिपली स्थित पैराकीट का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पैराकीट के मैनेजर से बातचीत करते हुए यहां पर जो सुविधाएं उपलब्ध है उसकी जानकारी भी हासिल की।

पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने पैराकीट का औचक निरीक्षण करते हुए यहां पर स्थित किचन, रेस्टोरेंट व बार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर यात्रियों के लिए जो सामान बनाया जाता है उसकी गुणवत्ता की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने इस दौरान यहां से सम्बन्धित स्टाफ के बारे जानकारी लेते हुए रिकॉर्ड की व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा पर्यटन विभाग नंबर 1 पर होता था लेकिन किन्ही कारणों के चलते यह पीछे रह गया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा टूरिज्म को दोबारा से नंबर 1 बनाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान स्टाफ की समस्याओं को भी जाना और पैराकीट की गतिविधियों के विस्तार के लिए यहां पर क्या-क्या किया जा सकता है उस बारे भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन सभी विषयों पर सकारात्मक सोच के साथ कार्य किए जाएंगे ताकि पैराकीट में आने वाले यात्रियों व अन्य को और बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि जहां पर व्यवस्थाएं किसी कारणवश ठीक नहीं है उन्हें भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने इस मौके पर यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में हर वर्ग के हित के लिए कार्य किए जाएंगे, सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के साथ बेहतर समन्वय बनाकर हरियाणा प्रदेश को उन्नति पथ की ओर ले जाने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पदभार ग्रहण करते ही युवाओं को नौकरी देकर उनके सपनों को पूरा किया है। लगभग 25 हजार युवाओं के घर खुशी आई है, दीपावली से पहले उन्हें नौकरी का जो तोहफा मिला है उसकी आज हर जगह प्रशंसा हो रही है।

उन्होंने एक बार फिर कहा कि हरियाणा टूरिज्म को नंबर 1 बनाने की दिशा में हम प्रयासरत है। इस मौके पर पैराकीट के मैनेजर के साथ-साथ स्टाफ व अन्य मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular