Monday, October 21, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाHaryana Pollution : रोहतक में जहरीली हुई हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत...

Haryana Pollution : रोहतक में जहरीली हुई हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी पर पहुंचा

Haryana Pollution : हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर  की फिजाओं में धीरे-धीरे मीठी गुलाबी ठंड अपने रंग दिखाने लगी है। वहीं सम्पूर्ण इलाके की आवोहवा भी खराब होने लगी है। वातावरण में लगातार जहरीली गैसें मिलने से दमघोंटू प्रदूषण अपने रंग दिखा रहा है। वहीं रोहतक में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 282 दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों विशेषकर पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अक्टूबर महीने में आमजन को एक तरफ सुबह हल्की मीठी ठंड का अहसास होता है। वहीं पराली जलाने की गतिविधियों में बढ़ोतरी से प्रदूषित ज़हरीली हवाएं सम्पूर्ण वातावरण को प्रदूषित कर आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

इस बीच स्पेस ऐजेंसी नासा ने अपनी सैटेलाइट इमेज से कुछ हैरान करने वाले विजुअल्स देखने से साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इस बार पराली का धुंआ खतरनाक रूप से पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी आ रहा है। पाकिस्तान के पंजाब में इस बार आग जलाने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।

मौसम पिछले कई दिनों से साफ और शुष्क बना हुआ

सम्पूर्ण उत्तर भारत विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम पिछले कई दिनों से साफ और शुष्क बना हुआ है मगर अरब सागर में बने चक्रवातीय सर्कुलेशन से हवाएं मैदानी राज्यों की तरफ आ रही है, उच्च स्तर पर उत्तर पश्चिमी हवाएं भी लगातार चल रही है। इन दो तरह की हवाओं के मिलने से राजस्थान पर कमजोर अभिसरण क्षेत्र सक्रिय होने के प्रभाव से  राजस्थान के साथ हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है जों सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

वहीं 23 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी और उसके बाद हवाओं की दिशा में बदलाव यानी उत्तरी होने से सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और दिपावली पर्व पर हल्की ठंड से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक इस प्रकार है

नई दिल्ली- 310
पंचकूला- 184
अम्बाला-158
यमुनानगर- 174
कुरुक्षेत्र- 188
करनाल- 104
कैथल -239
जींद -277
फतेहाबाद- 164
हिसार-174
सिरसा- 180
भिवानी-287
रोहतक – 282
झज्जर -255
चरखी दादरी-235
नारनौल- 174
गुड़गांव -210
फरीदाबाद- 165

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular