Monday, October 21, 2024
HomeदुनियाMP News : यात्रियों के लिए जरूरी खबर ,इस एयरपोर्ट पर 27...

MP News : यात्रियों के लिए जरूरी खबर ,इस एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट्स का समय, देखिये शे᠎̮ड्‌यू्‌ल्‌

MP News : इंदौर एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। इस नए शेड्यूल के तहत शारजाह, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और जबलपुर जाने वाली फ्लाइट्स की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। अब यात्रियों को अपनी फ्लाइट्स की टाइमिंग पहले से चेक करनी होगी। यह बदलाव सर्दियों के मौसम में हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए किया गया है।

इंदौर एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है विंटर सीजन
दरअसल, देशभर के एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होने से कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव होगा. शारजाह, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और जबलपुर फ्लाइट्स बदले हुए समय पर चलेंगी।

बदला इन फ्लाइट्स का समय
शारजाह फ्लाइट इंदौर से 15 मिनट पहले सुबह 11.55 बजे रवाना होगी, जबकि वर्तमान समय दोपहर 2.05 बजे शारजाह पहुंचेगी। अभी यह फ्लाइट इंदौर से दोपहर 12.10 बजे रवाना होती है। इसके साथ ही पुणे और बेंगलुरु की देर रात की फ्लाइट का समय बदल जाएगा।

इंडिगो की 6ई 284 फ्लाइट पुणे से रात 1.40 बजे रवाना होकर 2.50 बजे इंदौर आती है। छह दिन बाद इसका संचालन सुबह होगा। यह पुणे से सुबह 5 बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। जबकि 6ई 748 फ्लाइट बेंगलुरु से रात 10.40 बजे रवाना होकर 12.25 बजे इंदौर आती थी। 27 अक्टूबर से यह एक घंटे पहले रात 11.20 बजे इंदौर पहुंचेगी।

वहीं इंदौर-जबलपुर फ्लाइट सुबह 6.10 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह एक घंटे देरी से सुबह 7.10 बजे रवाना होगी। मुंबई फ्लाइट सुबह 5.30 बजे की बजाय सुबह 6.40 बजे रवाना होगी और जयपुर फ्लाइट सुबह 6 बजे की बजाय सुबह 6.20 बजे रवाना होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular