Friday, October 18, 2024
HomeदेशCM की शपथ के पहले HSSC जारी करेगा ग्रुप सी, डी भर्ती...

CM की शपथ के पहले HSSC जारी करेगा ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम

सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ के पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी करने वाला है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

इस भर्ती में राज्य सरकार के विभागों में विभिन्न ग्रुप सी और डी पदों के लिए कुल 24,800 रिक्तियों को भरा जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% प्राप्त करना आवश्यक है।

बता दें कि  हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कहा था कि मैंने कसम खाई थी कि मैं बाद में शपथ लूंगा, लेकिन पहले मैं 24,000 युवाओं को रोजगार दिलाउंगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular