Friday, October 18, 2024
HomeहरियाणारोहतकHaryana Weather : मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा, तापमान में...

Haryana Weather : मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा, तापमान में लगातार हो रही गिरावट, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। दिन के तापमान सामान्य से अधिक जबकि रात के तापमान धीरे-धीरे सामान्य से नीचे आने लगें हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली सुबह के समय आमजन को हल्की मीठी गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखा जा रहा है।  रात के समय पश्चिमी हवाएं उत्तरी होने से सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गए हैं। सम्पूर्ण इलाके में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में आधा अन्तर बना हुआ है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जल्द ही दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके में ठंड की दस्तक जल्द ही होने वाली है। क्योंकि अक्टूबर महीने के अंत तक 22 अक्टूबर के बाद उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी में बढ़ोतरी होगी साथ ही मैदानी राज्यों विशेषकर पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली राजस्थान उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जैसे ही मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी हवाएं उत्तरी होने से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के पारा लुढ़कने लगेगा और मैदानी राज्यों में दिपावली पर्व पर आमजन को ठंड का अहसास होने लगेगा ।देश के लगभग सभी राज्यों से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आधिकारिक तौर पर 15 अक्टूबर 2024 को पूरे देश से वापस चला गया है। साथ ही उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने प्रायद्वीप भारत के दक्षिण-पूर्वी भागों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

वहीं इस तरह के मौसम के बदलाव से मौसमी बुखार बढ़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है आमजन अपने आपको इस तरह के मौसम में बदलाव से अपनी सेहत का ख्याल रखें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular