Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में आयोजित होगी 6वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता, 4576...

रोहतक में आयोजित होगी 6वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता, 4576 खिलाड़ी लेंगे भाग

रोहतक : उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने कहा कि 19 से 21 अक्तूबर तक जिला में 6वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक में किया जाएगा। उपायुक्त अजय कुमार 19 अक्तूबर को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। सभी विभाग आपसी तालमेल से इस आयोजन को सफल बनाएं।

आशीष कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता की तैयारियों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दें रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 6 स्थानों राजीव गांधी खेल स्टेडियम, सर छोटूराम स्टेडियम, अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना स्कूल सुनारियां, जैड ग्लोबल स्कूल तथा पठानिया पब्लिक स्कूल में होगा।

उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने कहा कि नगर निगम एवं शिक्षा विभाग द्वारा राजीव गांधी खेल स्टेडियम एवं सर छोटूराम स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई के प्रबंध करवाए जाएं। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी 6 प्रतियोगिता स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर भिजवाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर प्रतियोगिता स्थल पर एक-एक चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में एक-एक एम्बुलेंस तैनात की जाए। पुलिस द्वारा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर पीसीआर व राइडर तैनात करवाने के साथ-साथ खिलाड़ियों के ठहरने के स्थलों पर भी गार्द तैनात की जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने के समुचित प्रबंध किए जाए। खिलाडिय़ों को ताजा व गुणवत्ता का खाना उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 1276 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा :- डीईओ मनजीत मलिक

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि पठानिया पब्लिक स्कूल में लड़कों व लड़कियों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें 1276 विद्यार्थी भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रत्येक जिला से 29 लडक़े एवं 29 लड़कियां भाग लेंगी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लड़के व लड़कियों की एथलेटिक प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 704 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जिला से 16 लडक़े व 16 लड़कियां भाग लेंगी। अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल में योग, शतरंज एवं कैरम की प्रतियोगिताओं में 748 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें प्रत्येक जिला से 17 लड़के व 17 लड़कियां इन प्रतियोगिताओं में शामिल होंगी।

खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे है सभी प्रबंध : डीईईओ

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने कहा कि मानव रचना सुनारिया में कबड्डी, टग ऑफ वॉर व खो-खो की प्रतियोगिताओं में 1584 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें प्रत्येक जिला से 36 लडक़े व 36 लड़कियां हिस्सा लेंगी। स्थानीय ओमैक्स सिटी स्थित जैड ग्लोबल स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी, जिसमें 264 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जिला से 6 लडक़े व 6 लड़कियां शामिल होंगी। स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती तथा जिम्रास्टिक की प्रतियोगिताओं में 704 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इन प्रतियोगिताओं में प्रत्येक जिला से 16 लड़के व 16 लड़कियां शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम आयु के 4576 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. राजबीर सभ्रवाल, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह दहिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular