Friday, October 18, 2024
HomeदुनियाMP News : रतन टाटा के निधन पर एमपी के सीएम डॉ....

MP News : रतन टाटा के निधन पर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुःख

उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुनिया की कई हस्तियों ने शोक जताया है। वहीं सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, “देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा जी का निधन न केवल उद्योग जगत के लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. आज देश ने न केवल एक महान उद्योगपति बल्कि राष्ट्रसेवा और मानवता के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले अत्यंत संवेदनशील इंसान को खो दिया है.”

शिवराज सिंह ने जताया दुख
वहीं मशहूर कारोबारी रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज मां भारती ने रतन टाटा जी के रूप में अपना एक महान सपूत खो दिया है। इस दु:खद समाचार से हृदय द्रवित है, मन उदास है. रतन जी देश के ‘रत्न’ थे। ”

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular