Sunday, October 6, 2024
HomeहरियाणाHaryana News : अभय चौटाला ने चुनावी थकान मिटाने के लिए पोते...

Haryana News : अभय चौटाला ने चुनावी थकान मिटाने के लिए पोते उधम सिंह के साथ बिताया समय

Haryana News :इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने चुनाव के दौरान की गई भाग दौड़ के बाद थकान मिटाने के लिए रविवार को सिरसा स्थित अपने निवास पर पूरा दिन अपने पोते उधम सिंह के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह से बेहद प्रभावित रहें हैं इसलिए अपने पोते का नाम उधम सिंह रखा और चाहते हैं कि उनका पौता भी बड़ा होकर उधम सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए देश पूरे खानदान का नाम रोशन करे। वहीं इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ ओम प्रकाश चौटाला ने तेजा खेड़ा फार्म पर आराम किया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अब चुनावी शोर खत्म हुआ, लोगों ने अपना मत ईवीएम में डाल दिया है, अब निर्णय मंगलवार 8 अक्टूबर को आएगा। उन्होंने एग्जिट पोल पर कहा कि इनके आँकड़े हमेशा ग़लत रहे हैं और अबकी बार फिर से ग़लत साबित होंगे। चुनावी नतीजों पर बड़े विश्वास से कहा कि चुनाव परिणाम इनेलो बसपा गठबंधन के पक्ष में आएंगे, हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा और सत्ता बनाने में हम किंग की भूमिका में होंगे। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिर्फ इनेलो बसपा गठबंधन ने ही लोकहित के मुदृदों को उठाया जबकि भाजपा और कांग्रेस तो जात पात और भेदभाव की राजनीति में उलझ कर रह गए थे।

बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का धन्यवाद करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि बहन मायावती और आकाश आनंद द्वारा किए गए प्रचार का बहुत बड़ा लाभ गठबध्ंान को हुआ है और सर्वसमाज सहित दलित समाज ने पूरी निष्ठा से गठबंधन को अपना वोट दिया है। वहीं अभय सिंह चौटाला ने इनेलो और बसपा के कार्यकार्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की भी पीठ थपथपाते हुए कहा कि इन्होंने कड़ी मेहनत की है और उन्हें इनेलो और बसपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर नाज है। उन्होंने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर चुनावी वादों को पहली कलम से पूरा करके एक मिसाल बनाएंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular