Friday, October 4, 2024
Homeदिल्लीHaryana News : रेलवे यात्रीगण कृप्या ध्यान दें ! आज 2 घंटे...

Haryana News : रेलवे यात्रीगण कृप्या ध्यान दें ! आज 2 घंटे बंद रहेंगी ट्रेनें ,जानिए वजह

Haryana News : रेल से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें क्योंकि वीरवार को रेल यातायात बाधित रह सकता है। ऐसे में अगर आज कहीं जाने की योजना बना रहे है तो सावधान रहिए। देश भर में पंजाब व हरियाणा के किसानों द्वारा रेल पटरियों को जाम किया जायेगा जिसके चलते कई ट्रेनों में देरी व रद्द होने की संभावना बनी हुई है।

हरियाणा में किसान अंबाला-दिल्ली सेक्शन पर मोहड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक को जाम करेंगे तो वहीं पंजाब में शंभू और चंडीगढ़ में लालड़ू के पास ट्रैक जाम किया जाएगा। इस दौरान ट्रैक पर प्रदर्शन का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा।

बता दें कि फसलों पर MSP की लीगल गारंटी समेत अन्य मुद्दों को लेकर फरवरी से किसानों द्वारा यह आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह धरना प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चलेगा। धरने की समयावधि में चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर और जम्मू रूट प्रभावित रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular