Wednesday, October 23, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाHaryana weather Update : हरियााणा से मानसून सीजन की विदाई, जानें- आगे...

Haryana weather Update : हरियााणा से मानसून सीजन की विदाई, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Haryana weather Update : आखिरकार बुधवार को उत्तर भारत के बड़े इलाके विशेषकर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई आधिकारिक तौर पर हो गई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मानसून की वापसी की कंडीशन पिछले एक सप्ताह से बनीं हुईं थीं केवल राजस्थान के कुछ हिस्सों से और हरियाणा के सिरसा से शुरू हो कर जो आखिरकार मानसून बुधवार (2 अक्टूबर) हरियाणा एनसीआर दिल्ली के सम्पूर्ण इलाके से टाटा वाय वाय कर गया है।

क्योंकि पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तेज़ गति से पश्चिमी गर्म हवाएं और जो लगातार वातावरण से नमी को सोख रही है। धीरे-धीरे जिस तरह मानसून की समय से पहले धमाकेदार एंट्री हुई उसी तरह इस साल मानसून के वापसी जाते हुए लेट है जो पिछ्ले 7 सालों से लगातार बना हुआ है। इसी तरह वर्ष 2017 का मानसून अब तक का सबसे जल्दी जाने वाले मानसून के रिकॉर्ड दर्ज है।

हरियाणा में  मानसून सामान्य से 5% कम रहा

इस बार हरियाणा राज्य में मानसून सामान्य से 5% कम रहा हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में ज्यादातर जिलों में मानसून सामान्य से अधिक रहा जबकि पश्चिमी जिलों में सामान्य से नीचे जबकि शेष हरियाणा के जिलों में मानसून सामान्य और सामान्य के आसपास बना रहा उत्तरी जिलों में सितंबर महीने की बारिश ने इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। हरियाणा में मानसून सीजन 1 जून से 30 सितम्बर के दौरान कुल 409.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि इस दौरान हरियाणा राज्य में सामान्य बारिश 430.1 मिलीमीटर होती है जो सामान्य से 5% कमी बनी हुई है।

मानसून राजस्थान के अधिकतर इलाकों से, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से, उत्तर मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ भागों से भी जा चुका है। आने वाले दो तीन दिनों तक उपरोक्त राज्यों से सम्पूर्ण इलाके से मानसून की विदाई हों जाएगी सम्पूर्ण इलाको से जाने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है। आज मानसून विदाई की वापसी रेखा लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दिसा, सुरेंद्रनगर और जूनागढ़ से गुजर रही है।

मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा

अक्टूबर महीने में आने वाले दिनों में 5-6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिसमें से दो तीन पश्चिमी विक्षोभ से आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की बारिश बूंदा-बांदी देखने को मिलेगी। अक्टूबर महीने के पहले पखवाड़े में तापमान में बढ़ोतरी जों सामान्य से अधिक बने रहेंगे जबकि दूसरे पखवाड़े के अन्तिम सप्ताह में हरियाणा एनसीआर दिल्ली से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी और धीरे-धीरे आमजन को सुबह के समय मीठी ठंड महसूस होने लगेगी। हालांकि 4 उसके बाद 9 और उसके 15 अक्टूबर को एक के बाद एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पहले 4-5, उसके बाद 9-10, और 15-16 अक्टूबर को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तेज गति से हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी की सम्भावना बन रही है।

सामान्य से अधिक बारिश की सम्भावना

इस बार अक्टूबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश की सम्भावना बन रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर भी हलचल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता जिसका आंशिक असर भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर देखने को मिलेगा। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार पश्चिमी गर्म शुष्क हवाएं तेज गति से चलने से जों सम्पूर्ण इलाके से धीरे-धीरे नमी को सोख रही है जिसकी वजह से सम्पूर्ण राज्य में तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular