Saturday, October 5, 2024
Homeहरियाणायुवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगे सात लाख रुपये, पुलिस...

युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगे सात लाख रुपये, पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर पर बिलासपुर निवासी हंस से सात लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप शहर की हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी आरती सिंधू व योगेश सिंधू पर लगा है। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी हंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी योगेश व आरती ने बेस्ट वीजा कंसलटेंसी के नाम से फर्म बनाई हुई है। इसके साथ ही आरोपी सनरकईज शिक्षा केंद्र के नाम से सेंटर चला रहे हैं। वह विदेश जाना चाहता था। इसलिए वह इनके संपर्क में आ गया। आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें सात लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए। आरोपियों ने उसे जल्द विदेश भेजने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular