Monday, September 30, 2024
Homeहरियाणाझज्जरमकान से आ रही थी दुर्गंध, लोगों ने छत पर जाकर देखा...

मकान से आ रही थी दुर्गंध, लोगों ने छत पर जाकर देखा तो उड़े होश… पढ़ें-पूरी खबर

बहादुरगढ़ के लाइनपार के छोटूराम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आस-पड़ोस में दुर्गंध फैलने पर जब लोगों ने मकान की छत पर जाकर देखा तो व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

परिजनों के बयान के बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। मृतक की पहचान करीच 50 वर्षीय जगजीवन के रूप में हुई है। प्रवासी मूल का जगजीवन पिछले कुछ समय से यहां छोटूराम नगर में अकेला रह रहा था। उसके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बीते दो-तीन दिन से जगजीवन किसी को नजर नहीं आ रहा था। उसका मकान भी बंद था। हाल ही में आसपास रहने वाले लोगों को उसके मकान की ओर से दुर्गंध महसूस हो रही थी। लगातार दुर्गंध बढ़ी तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों के साथ मकान की छत पर जाकर देखा तो एक शव सड़ी हुई अवस्था में था। मृतक की शिनाख्त जगजीवन के रूप में हुई। दो से तीन दिन पहले मौत होने की आशंका है।

चर्चा है कि नशे की हालत में उसकी मौत हुई होगी। बहरहाल, पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular