Monday, September 30, 2024
Homeदिल्लीHaryana Mausam : हरियाणा में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, जानें- कब...

Haryana Mausam : हरियाणा में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, जानें- कब होगी विदाई

Haryana Mausam : हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में मौसम परिवर्तनशील परन्तु शुष्क बना हुआ है। मानसून की विदाई तकरीबन तय हों चुकी है उल्टी गिनती शुरू।

इस साल हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून सामान्य के आसपास मिला जुला रहा। कुछ जिलों में सामान्य से नीचे तो कुछ जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई तो कुछ जिलों में सामान्य बारिश हुई। सम्पूर्ण हरियाणा में इस साल मानसून सीजन में कुल 409.4 मिलीमीटर मानसून बारिश हुई जबकि इस दौरान हरियाणा में 430.11 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से 5.0 % कम हुई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि  इस साल मानसून में सक्रियता के पिछे बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे लो प्रेशर एरिया और साथ ही साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं जिसकी वजह से मानसून में तारतम्यता बनीं हुईं हैं। वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून सक्रियता में कमी आ गई है । मानसून लगभग कमजोर पड़ गया है क्योंकि मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में चलीं गईं हैं। साथ ही गुजरात और पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन बन गया जिसका विस्तार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मानसून विदाई रेखा हरियाणा के पश्चिमी जिला सिरसा तक पहुंच गई है। अभी हरियाणा के सिरसा जिला से मानसून की विदाई हों चुकी है आने वाले सप्ताह में जल्द ही सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई हों जाएगी। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे पश्चिमी हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके से नमी को सोख लेगी और कुछ दिनों तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी जबकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आ

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular