Saturday, September 28, 2024
Homeउत्तर प्रदेशWeather updates : हरियाणा में 2 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, देश...

Weather updates : हरियाणा में 2 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather updates : मानसून की सक्रियता को देखते हुए हरियाणा में मौसम 2 अक्टूबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। वहीं यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, असम, मेघालय, केरल, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में  29 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अक्टूबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क परंतु बीच बीच में आंशिक बादल संभावित। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular