Saturday, September 28, 2024
Homeहरियाणारोहतकतालाब में मिली लाश का मामला : रोहतक पुलिस ने किया ब्लाइंड...

तालाब में मिली लाश का मामला : रोहतक पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने गांव किलोई में तालाब के अंदर मिली लाश के मामले में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर 2024 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव किलोई मे शमशान घाट के पास गंदे नाले में एक लाश पडी हुई है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। गली अवस्था में लाश को तालाब से बाहर निकाला गया। लाश की शिनाख्त अशोक निवासी किलोई दोपाना के रुप में हुई। मृतक अशोक के बेटे रवि की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अशोक चिनाई का काम करता है। वारदात से 3-4 दिन पहले अशोक अपने घर से चला गया था। रवि ने अपने पिता को तलाश किया पर वह घर नही आय़ा। दिनांक 22 सितंबर को रवि को पता चला कि गांव बराला जोहड मे श्मशान घाट के पास एक लाश पड़ी हुई है। रवि ने जाकर देखा तो लाश गली सड़ी हुई अवस्था में थी।

मामले की जांच स.उप.नि. जितेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24 सितंबर 2024 को आरोपी कर्ण उर्फ सोनू पुत्र राजसिंह निवासी किलोई को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि अशोक व कर्ण सिंह आपस में दोस्त थे। अशोक शराब का सेवन करता था। कर्ण बम्बई मे रहता है। 19 सितंबर 2024 को ही बम्बई से यहा आया था। कुछ समय पहले कर्ण ने अशोक के लड़के के साथ मारपीट की थी। जो पंचायती तौर पर राजीनामा हुआ था। जिसमे कर्ण को अपनी बेईज्जती महसूस हुई। कर्ण बेइज्जती को बदला लेने के लिये वारदात को अंजाम दिया। दिनांक 20 सितंबर 2024 को कर्ण ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ईंट व चाकू से वारकर अशोक की हत्या कर दी। अशोक के कपड़े निकालकर लाश को तालाब मे फेक दिया। दिनांक 22 सितंबर 2024 को अशोक की लाश बरामद हुई। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular