Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणाअमेरिका भेजने का झांसा देकर हड़पे 27 लाख रुपए, दुबई से वापस...

अमेरिका भेजने का झांसा देकर हड़पे 27 लाख रुपए, दुबई से वापस भेजा, पढ़ें-पूरा मामला…

जींद। युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 27 लाख रुपये हड़पने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बडोद निवासी सोमनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी सुरेंद्र के पास गांव पुंडरी निवासी तांत्रिक सुभाष आता था। वर्ष 2022 में सुभाष पड़ोसी सुरेंद्र के पास आया हुआ था। उसने बताया कि विदेश में उसके जानकार बैठे हैं। जो विदेश भेजते हैं। वह उसके बेटे अजय को गांव वजीदपुर निवासी प्रविंद्र के पास ले जाया गया। जहां पर उसने कुछ लोगों से मिलवाया। अमेरिका भेजने की एवज में आरोपितों ने 32 लाख रुपये की डिमांड की। जिस पर उसने अपनी जमीन बेच दी। 29 मई 2022 को उसके बेटे का दुबई भेज दिया गया। जिसके बाद आरोपितों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे 27 लाख रुपये की राशि ऐंठ ली। लगभग एक साल के बाद उसका बेटा दुबई से घर लौट आया। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने कुछ समय बाद राशि देने की बात कही। बावजूद इसके आरोपितों ने राशि को नहीं लौटाया। जब उसने दबाव डाला तो आरोपितों ने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सदर थाना सफीदों पुलिस ने सोमनाथ की शिकायत पर आरोपित तांत्रिक सुभाष, गांव वजीदपुर निवासी सुमित, सिमरण, प्रविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular