Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाससंद में नारी शक्ति वंदन विधेयक की साक्षी बनी हरियाणा की 2,000...

ससंद में नारी शक्ति वंदन विधेयक की साक्षी बनी हरियाणा की 2,000 महिलाएं

- Advertisment -
- Advertisment -

हाल ही में ससंद भवन में केंद्र सरकार की ओर से महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन विधयेक बिल को पास किया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के आवाह्न पर बीते कल हरियाणा की 2,000 महिलाएं ससंद में नारी शक्ति वंदन विधेयक की साक्षी बनीं। हरियाणा की महिलाएं जब दिल्ली में पहुंची तो  मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के सभी सांसदों ने स्वागत किया। इन महिलाओं में प्रदेश की  समाज के सभी वर्गों व  कार्यक्षेत्रों से शामिल रहीं।

महिला कार्यकर्ता शुक्रवार को भी नारी शक्ति वंदन विधेयक पर पीएम मोदी का अभिनंदन करेंगी

दरअसल, नारी शक्ति वंदन बिल पर आभार व्यक्त करने के लिए भी हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा भर से महिला कार्यकर्ता दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि आज हरियाणा की मातृशक्ति एतिहासिक क्षणों की गवाह बनी है। मोदी सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम किया है, यह बहुत बड़ा बदलाव है या यह कहें कि मोदी है तो मुमकिन है। महिला आरक्षण को लेकर पहले भी संकल्पना की गई, लेकिन सार्थक कोई नहीं कर पाए। पीएम मोदी ने देश के  संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का काम किया है, इसलिए पीएम मोदी का आभार जताने के लिए बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं में उत्सुकता है।

ये बिल एक सामाजिक बदलाव 

बीजेपी अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एक ऐतिहासिक पड़ाव की तरफ कदम बढ़ा चुका है। इस कानून के लागू होने के बाद  33 प्रतिशत महिलाओं को भारत की संसद में प्रतिनिधित्व मिलेगा। ये एक राजनीतिक बदलाव होने के साथ-साथ एक सामाजिक बदलाव भी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी जी देश को तरक्की की राह पर लेकर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- छोटी बचत योजना के अंतर्गत 30 सितंबर तक पैन और आधार जमा करना अनिवार्य

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular