Wednesday, March 26, 2025
Homeमध्य प्रदेशMP के 15 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसको कहां भेजा...

MP के 15 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसको कहां भेजा गया

MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. रविवार को प्रदेश के 15 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस तबादले में डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

गृह विभाग के उप सचिव डॉक्टर इच्छित गढ़पाले ने जानकारी दी कि आईपीएस अधिकारी आदर्श कटियार को पुलिस महानिदेशक प्रशासन के रूप में भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह आईपीएस सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) की जिम्मेदारी मिली है. संचालक खेल एवं कल्याण मध्य प्रदेश रवि कुमार गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है.

जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विभाग (MP IPS Transfer)

अधिकारी
वर्तमान पदस्थापना
नवीन पदस्थापना
आदर्श कटियार विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार विशेष पुलिस महानिदेशक, प्रशासन
सोनाली मिश्रा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण अति. पुलिस महानिदेशक, चयन व भर्ती
रवि कुमार गुप्ता संचालक खेल एवं युवा कल्याण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल
संजीव शमी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, चयन एवं भर्ती अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार
आशुतोष राय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अजाक
राजा बाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण
ए. साईं मनोहर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता
चंचल शेखर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी अति. पुलिस महानिदेशक, विस बल
राकेश गुप्ता अति. पुलिस महानिदेशक, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, सीएम संचालक खेल एवं युवक कल्याण
गौरव राजपूत विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, पदेन सचिव गृह पुलिस महानिरीक्षक, रीवा जोन
कृष्णावेनी देसावतु पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल मध्य क्षेत्र भोपाल विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदेन सचिव गृह
साकेत प्रकाश पांडे उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
राजेश सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक सेनानी 25वीं वाहिनी उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular