Tuesday, August 5, 2025
Homeदेश15 एचसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत किया गया, अधिसूचना जारी

15 एचसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत किया गया, अधिसूचना जारी

चंडीगढ़ : भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त करने की घोषणा की है। ये नियुक्तियां वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 की चयन सूचियों के लिए निर्धारित रिक्तियों पर की गई हैं।

ये नियुक्तियां हरियाणा सरकार के परामर्श से भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और अन्य संबंधित विनियमों के अनुसार की गई हैं। नवनियुक्त अधिकारियों को अगले आदेश तक प्रोबेशन पर हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है।

इनमें  विवेक पदम सिंह तथा डॉ. मुनीश नागपाल को वर्ष 2021 का बैच, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा तथा सुशील कुमार-1 को वर्ष 2022 का बैच, वर्षा खांगवाल,  वीरेंद्र सिंह सहरावत, सत्येन्द्र दूहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार एवं वंदना दिसोदिया को वर्ष 2023 का बैच और  जयदीप कुमार एवं  समवर्तक सिंह खांगवाल को वर्ष 2024 का बैच  दिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular