Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणाभिवानीहरियाणा बोर्ड कार्यालय में आयोजित हुआ 13वां सीधा संवाद कार्यक्रम

हरियाणा बोर्ड कार्यालय में आयोजित हुआ 13वां सीधा संवाद कार्यक्रम

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव द्वारा आज बोर्ड कार्यालय में अधिकारियोंं/कर्मचारियों द्वारा दिए गए सुझाव/समस्याओं को सुनने एवं उनका समाधान करने के लिए तेहरवां सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बोर्ड अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन का आरंभ ओ३म् के उदघोष से करते हुए  कहा कि बोर्ड अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने के लिए सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन जनवरी-2023 से किया जा रहा है। उनका विश्वास है कि हर प्रकार की समस्या का समाधान संवाद से किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर, 2022 से अब तक उन द्वारा 245 कर्मचारियों/अधिकारियों की पद्दोन्नति की जा चुकी है। इसी क्रम में बोर्ड के 6 कर्मचारियों को सहायक से अधीक्षक के पद पर एवं 01 कर्मचारी को लिपिक से सहायक के पद पर पदोन्नति दी गई।

कार्यक्रम में बोर्ड अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं एवं बोर्ड की प्रगति हेतु सुझाव बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष रखे गए। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा इन पर तुरन्त प्रभाव से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर निदान किया गया।  जिससे कर्मचारी वर्ग काफी खुश नज़र आया।

इसके अतिरिक्त डॉ. यादव ने बोर्ड द्वारा लागू किए गए क्यूआर कोड एवं एल्फा-न्यूमेरिक कोड के नवाचार के लिए बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर का बहुप्रतिष्ठित गोल्डन स्कॉच अवार्ड मिलने पर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर बोर्ड के सभी कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा ‘सीधा संवाद कार्यक्रम’  के लिए बोर्ड अध्यक्ष का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा बोर्ड ऑफिसरस एसोसिएशन द्वारा उन्हें बोर्ड की प्रगति के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular