Tuesday, September 1, 2026
Homeखेल जगतउत्तर भारत के आठ राज्यों की महिला साइकिलिस्ट दिखाएंगी "अस्मिता साइकलिंग लीग"...

उत्तर भारत के आठ राज्यों की महिला साइकिलिस्ट दिखाएंगी “अस्मिता साइकलिंग लीग” में अपनी प्रतिभा

उत्तर भारत के आठ राज्यों की महिला साइकिलिस्ट “अस्मिता महिला साइकिलिंग लीग” में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रतियोगिता 10 व 11 जनवरी को शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) में आयोजित की जाएगी।

हरियाणा राज्य साइकलिंग संघ के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय साइकलिंग महासंघ के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ से महिला साइकिलिस्ट भाग लेने के लिए शाहाबाद पहुंच चुकी हैं।

प्रतियोगिता में सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग की महिला साइकिलिस्टों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। यह लीग महिला साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने तथा युवा प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular