Tuesday, March 10, 2026
HomeहरियाणारोहतकRohtak News : शराब की बोतल के रुपए मांगे तो सेल्समैन को...

Rohtak News : शराब की बोतल के रुपए मांगे तो सेल्समैन को मारी कुर्सी, केस दर्ज

गरिमा टाइम्स न्यूज. रोहतक : शराब ठेके के सेल्समैन को शराब की बोतल के रुपये मांगना भारी पड़ गया। सेल्समैन ने रुपये मांगे तो व्यक्ति ने वहां पर रखी कुर्सी उसके सिर में दे मारी। जिससे तनाव और ज्यादा बढ़ गया। ऐसे में आरोपी ने जाते वक्त सेल्समैन को मौके से ठेका तक उठवाने की धमकी दे डाली। हालांकि पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव आहुलाना निवासी वेदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बलम गांव में शराब के ठेके पर सैलमैन की नौकरी करता है। सेठी गुजर निवासी गांव बलम ठेके पर आया और मेरे को कहने लगा कि ठेके का दरवाजा खोल दो, तो मैंने कहा सन्दीप ठेकेदार ने अदंर बैठने से मना कर रखा है। लेकिन वह जबरदस्ती दरवाजा खोलकर अंदर आ गया और मैंने उसे अपने एक बोतल के पैसे मांगे तो उसने मेरे साथ जबरदस्ती करके मारपीट की और वहा कुर्सी उठाकर जोरदार से मारने लगा और ठेके के बाहर खड़े व्यक्ति ने मुझे छुड़वाया।

सेठी जान से मारने की धमकी देकर भागते हुए कहने लगा कि शराब के पैसे मांगे तो तेरा ठेका यहा से उठवा दूगां। इस पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

RELATED NEWS

Most Popular