Saturday, September 19, 2026
HomeदेशWeather Update : नवंबर में भी गर्मी का सितम जारी, जानें- कब...

Weather Update : नवंबर में भी गर्मी का सितम जारी, जानें- कब से पड़ेगी ठंड

Haryana Weather Update : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। हरियाणा में अभी भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि अक्टूबर महीना और अब नवंबर महीने में अभी भी सर्दी के स्थान पर आमजन को गर्मी का अहसास हो रहा है। लगातार रिकॉर्ड तोड तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान सामान्य से 2.0-3.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक और रात के तापमान सामान्य से 4.0-5.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय जेट धाराओं के उतरायण होने से लगातार पश्चिमी विक्षोभ उतरायण हो रहें हैं। जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। परन्तु इन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी जब ये मौसम प्रणाली आएगी तब तापमान में हल्की बढ़त परन्तु जैसे ही ये मौसम प्रणाली सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगी वैसे ही उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो जाएगा। जिससे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और आने वाले दिनों धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में आमजन को सुबह शाम ठंड से रूबरू होना पड़ेगा।

लेकिन फिलहाल हवाओं की गति धीमी होने के कारण ठंड का असर कम है। अगले एक हफ्ते में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है, खासकर हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हिस्सों में विशेषकर हिसार फतेहाबाद सिरसा भिवानी महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में देखने को मिलेगा। उत्तरी हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे अगले कुछ दिनों यानी सप्ताहांत तक रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे आमजन को ठंड से रूबरू होना पड़ेगा। क्योंकि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहला सोमवार को और उसके बाद दूसरा 15 नवंबर को सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

वायु प्रदूषण का कहर जारी

वहीं सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव से एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्रदूषण का कहर बरपाया हुआ है सम्पूर्ण इलाके की आवोहवा खराब स्थिति में पहूंच गई है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों अनुसार सोमवार को हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200-285 पहुंच गया है जबकि एनसीआर दिल्ली में आंकड़ा 350 को पार कर गया है जो अत्यंत गंभीर स्थिति में है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular