Weather Update : अब गर्मी असली रंग दिखाएगी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा दिल्ली- एनसीआर में एक बार फिर से तापमान में उफान देखने को मिलेगा और आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड बनाएगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ बना हुआ है । हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर किसी भी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर नहीं होने से एक बार फिर से हवाओं के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके पर एक बार फिर से पश्चिमी शुष्क हवाओं का आगाज शुरू हो गया है साथ ही साथ सूर्य देव के तल्ख तेवरों से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में उफान और उछाल देखने को मिलेगा। सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान 40.0-45.0 डिग्री सेल्सियस और इससे ऊपर जाने और साथ ही साथ रात्रि तापमान 25.0 -30.0 डिग्री सेल्सियस और इससे ऊपर जाने की सम्भावना बन रही है। कुल मिलाकर आमजन आग उगलने वाली गर्मी के तीखे तेवरों और जलती तपती धूप और हीट बेब लूं के लिए तैयार रहें।
येलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मई महीने में जहां एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक तरफ पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य से नीचे बने रहे वहीं दूसरे पखवाड़े किसी भी मौसमी प्रणाली का असर नहीं होने से तापमान में उफान और तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। जिसकी वजह से आग उगलने वाली गर्मी सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली को अपने चपेट में लेगी। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 25 मई से 2 जून के बीच नौतपा भी रहने वाला है। इस बार नौतपा में तापमान में उफान देखने को मिलेगा। परन्तु इस साल भी नौतपा के दौरान बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि 25 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जबकि जून महीने के पहले सप्ताह में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की सम्भावना बन रही है।
मानसून अपडेट
भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर 16 मई 2026 को घोषणा कर दी है। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कई हिस्सो, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। जबकि भारत की मुख्य भू-भाग केरल में मानसून का आगमन लगभग 26/27 मई को होने की संभावना है। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अपने निर्धारित समय पर जून महीने के अंतिम दिनों 26-28 जून को मानसून ट्रेन पहुंचने की सम्भावना बन रही है।

