Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त की रात से 2 सितंबर तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं। 3 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता 31 अगस्त से थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। राज्य में 31 अगस्त रात्रि से 2 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है परंतु 3 सितम्बर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।


