Friday, August 21, 2026
Homeदिल्लीदोनों टाइम पानी मिलेगा : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई...

दोनों टाइम पानी मिलेगा : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Delhi News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को शालीमार बाग में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया अब से शालीमार बाग के निवासियों को सुबह-शाम दोनों टाइम पानी मिलेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा,  हमारा निरंतर प्रयास है कि दिल्ली का हर इलाका बेहतर बुनियादी सुविधाओं, सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुचारू विकास से जुड़ सके। विकास का यह सफर सिर्फ निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानपूर्ण बनाने का हमारा संकल्प है।

सीएम ने कहा, आज हम यहां से पानी की सप्लाई शुरू कर रहे हैं, जिसमें आपको सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पानी मिलेगा और शाम को भी आपको आधे घंटे तक पानी मिलेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular