Tuesday, September 1, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गूंजे भारत माता की जय के नारे : सेना के...

रोहतक में गूंजे भारत माता की जय के नारे : सेना के सम्मान में विभिन्न संगठनों और BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा

रोहतक में सेना के शौर्य का सम्मान करते हुए विभिन्न संगठनों और भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे मेडिकल मोड़ पर विभिन्न संगठनों के लोग और भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, झज्जर के जिलाध्यक्ष विकास बाल्मिकी ,रेवाड़ी की जिलाध्यक्ष वन्दना पोपली आदि मौजूद रहे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular