Friday, August 28, 2026
HomeदेशBihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, जमुई रहा सबसे ठंडा,...

Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप जारी, जमुई रहा सबसे ठंडा, मौसम विभाग जताई ये संभावना

बिहार में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी। कड़ाके की ठंड से सुबह के वक्त नौकरी पर जाने वाले लोगों को थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ सुपरफास्ट ट्रेनें भी कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हल्का कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। हवाओं का रुख बदलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि पटना समेत कुछ जिलों में तापमान में मामूली गिरावट भी संभव है। हालांकि बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छा सकता है।

आईएमडी के अनुसार जमुई जिले का पारा रविवार को लुढककर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जो राज्य में सबसे कम था। इसके अलावा गोपालगंज जिला प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने और कोहरे का प्रभाव बढ़ने की संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular