Friday, August 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदोपहिया वाहनों से वसूला जाएगा टोल टैक्स? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का...

दोपहिया वाहनों से वसूला जाएगा टोल टैक्स? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान…

दोपहिया वाहनों के लिए टोल टैक्स वसूलने की कोई योजना नहीं है। नेशनल हाइवे पर 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की खबरें अफवाह हैं।

इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान सामने आया है। उन्होंने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा, दो-पहिया वाहनों के टोल टैक्स पर छूट जारी रहेगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने X पर लिखा- कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

ये भी पढ़ें-  यूपी सरकार की पहल: अमरोहा पुलिस देशभर में बनी साइबर सुरक्षा का केंद्र; राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular