Wednesday, May 1, 2024
Homeस्पेशल स्टोरीखूबसूरत दिखने के लिए कही आप भी तो नहीं कर रहीं ज्यादा...

खूबसूरत दिखने के लिए कही आप भी तो नहीं कर रहीं ज्यादा लिपस्टिक लगाने की गलती, आज से हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली। खूबसूरत दिखने के लिए लिपस्टिक लगाना हर एक महिला का शौक होता है। लिपस्टिक मेकअप का एक अहम हिस्सा है. किसी भी लड़की या महिला का मेकअप किट विभिन्न प्रकार के लिपस्टिक के बिना अधूरा है क्योंकि लिपस्टिक लगाने से होंठों की सुंदरता बढ़ जाती है। कई महिलाओं में तो लिपस्टिक लगाने से कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं लिपस्टिक आपके पर्सनैलिटी में ग्लैमर ऐड करने का भी काम करती है लेकिन क्या आपको पता है कि लिपस्टिक लगाने से होंठों पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

असल में आप जो लिपस्टिक लगा रहीं हैं वो विभिन्न प्रकार के कैमिकल्स जैसे लेड, क्रोमियम से बनी होती है। ये ना सिर्फ आपके होंठों की प्राकृतिक चमक और सुंदरता को प्रभावित करती है बल्कि आपके सेहत के लिए भी बहुत नुकसानदायक होती है। कई बार महिलाएं लिपस्टिक लगाकर कुछ खाती या पीती हैं जिसके साथ वो लिपस्टिक के कुछ पार्ट्स भी अंदर लेती हैं, इसलिए आपका ये जानना जरूरी है कि लिपस्टिक लगाने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

1. पेट में ट्यूमर और किडनी फेलियर का खतरा

2. ब्रेन के विकास पर बुरा असर

3. लिपस्टिक से कैंसर का खतरा

4. नर्वस सिस्टम के लिए हानिकारक है लेड

5. शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव बढ़ता है

6. स्किन के पोर्स हो जाते हैं बंद

होठो को होता है ये नुकसान

लिपस्टिक में मौजूद हानिकारक कैमिकल्स होने की वजह से होंठ और आसपास की स्किन पर एलर्जी, जलन और झनझनाहट जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा कई हानिकारक कैमिकल्स और मेटल्स तो ऐसे होते हैं जिनसे कैंसर होने का खतरा होता है। आइए लिपस्टिक लगाने के नुकसान के बारे में जानते हैं।

बढ़ सकती है होठों की ड्राईनेस

जरूरत से ज्यादा होंठों पर लिपस्टिक लगाने से आपके लिप्स की ड्राईनेस काफी ज्यादा बढ़ सकती है। दरअसल, इसमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जिसकी वजह से होंठों का रुखापन बढ़ जाता है। इसमें कई तरह के बटर और ऑयल का प्रयोग होता है, जो लिप्स की ड्राईनेश को बढ़ाता है। आगर आप काफी ज्यादा लिपस्टिक लगाते हैं, तो इससे होंठ काफी ज्यादा कटे-फटे नजर आ सकते हैं।

होठों पर हो सकती है एलर्जी

लिपस्टिक लगाने से होंठों पर एलर्जी की परेशानीहो सकती है। दरअसल, जब आप खराब क्वालिटी के लिपस्टिक होंठों पर लगाते हैं, तो इसकी वजह से होंठों पर दाने, लालिमा जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए होठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले उसमें मौजूद प्रोडक्ट्स की जानकारी जरूर लें।

काले पड़ सकते हैं होंठ

अगर आप अपने लिप्स पर काफी ज्यादा लिपस्टिक लगाते है, तो इसकी वजह से आपके होंठ काफी ज्यादा काले हो सकते हैं। दरअसल, मार्केट में मिलने वाले लिपस्टिक में काफी ज्यादा केमिकल होता है, जिसकी वजह से लिप्स काला हो सकता है। इसलिए होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले उसकी क्वालिटी पर ध्यान दें। साथ ही बार-बार लिपस्टिक लगाने से बचें।

इस तरह लगाएं लिपस्टिक

  • जब भी लिपस्टिक लगाएं, तो अपने होंठों को हाइड्रेट करना बिल्कुल भी न भूलें। अगर आप डायरेक्ट सूखे होंठों पर लिपस्टिक लगाते हैं, तो इससे लिप्स काफी ज्यादा ड्राई हो सकते हैं।
  • लिप्स को हमेशा एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है, जिससे होंठों की डेड स्किन बाहर निकल जाती है।
  • लिपस्टिक के बजाय लिप बाम का प्रयोग करें। इसमें केमिकल होने की संभावना कम होती है।
  • होंठों पर लिपस्टिक लगाने से लिप्स की खूबसूरती काफी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन काफी ज्यादा लिपस्टिक लगाने से आपके लिप्स खराब हो सकते हैं। ऐसे में होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले हमें उसकी क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत होती है।

लिपस्टिक से होने वाले नुकसान से ऐसे बचें

1. लिपस्टिक को होंठों पर लगाने से पहले उसपे पेट्रोलियम जेली लगा ले। इससे लिपस्टिक से होने वाले हानिकारक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

2. लिपस्टिक मेकअप प्रोडक्ट है इसे आप विशेष अवसरों पर ही लगाए, रोजाना इसके इस्तेमाल से बचें।

3. लाइट शेड वाली लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।

4. लिपस्टिक खरीदते वक्त उसके इन्ग्रिडिएंट्स को जरूर पढ़ें।

5. रात को सोने से पहले लिपस्टिक को छुटाकर ही सोएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular