रोहतक पुलिस की टीम ने रेलवे रोड शंकर मार्किट में स्थित ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि पंजाब निवासी मन्दीप की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंजीत ने ज्वैलर्स की दुकान कर रखी है। जिस पर लल्ला नामक युवक करीब 5 साल से दुकान पर काम कर रहा है। लल्ला ने मंदीप के बैग से दुकान की चाबी निकाल ली। 9 जुलाई 2026 को लल्ला मंदीप की दुकान से करीब 700 ग्राम सोना चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच पी.एस.आई नरेन्द्र द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान चोरी की वारदात में शामिल रहे आरोपी लल्ला पुत्र रामबहादुर व मनोज पुत्र जगदेव निवासीगण जिला गोण्डा उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चोरीशुदा ज्वैलरी बरामद की गई है।

