Tuesday, September 1, 2026
Homeखेल जगतजूडो में रोहतक की बेटियों और बेटों का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर...

जूडो में रोहतक की बेटियों और बेटों का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक

Rohtak News : शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा चयनित खिलाड़ियों ने 6 से 10 जनवरी 2026 तक बीसीएम इंटरनेशनल स्कूल, लुधियाना (पंजाब) में आयोजित अंडर-14 लड़कों एवं लड़कियों की स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 69वीं नेशनल जूडो प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक के जूडो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, अनुशासन और जुझारू खेल का परिचय देते हुए कई पदक अपने नाम किए।

मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि लड़कियों में आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष में 27 किलोग्राम भार वर्ग में परी ने सिल्वर मेडल, 40 किलोग्राम में वंशिका कटारिया ने ब्रॉन्ज मेडल व 44 किलोग्राम भार वर्ग में रिया ने गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा को गौरवान्वित किया।

इसके साथ ही लड़कों में आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष में 25 किलोग्राम में यश ने ब्रॉन्ज मेडल, 50 किलोग्राम में जश्न ने ब्रॉन्ज मेडल और +50 किलोग्राम भार वर्ग में यश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, हरियाणा टीम के ऑल ओवर इंचार्ज राकेश सिवाच, लड़कों के कोच पॉवेल , जितेन्द्र, लड़कियों की कोच मधु शर्मा और टीम मैनेजर कुलदीप महेरा के मार्गदर्शन में जूडो खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया, खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, रोहतक शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान विकास डीपीई और सभी खेल प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular