रोहतक : नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित श्लोगनों से युक्त प्ले कार्ड लेकर शहरवासियों को अभियान बारे जागरूक किया। प्रदेश के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महंत कालीदास महाराज,प्रदेश सचिव एवं पदयात्रा की संयोजिका रेणु डाबला, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी शमशेर खरक ने पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिए महिलाओं द्वारा पदयात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। सरकार द्वारा इस अधिनियम को वर्ष 2029 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में लागू करवाने के उद्देश्य से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया तथा संबंधित अधिनियम के बारे में शहरवासियों को जागरूक किया। यह पदयात्रा स्थानीय अंबेडकर चौक से शुरू होकर सोनीपत स्टैंड, सोनीपत रोड़, शीला बाईपास होते हुए चौधरी छोटूराम स्टेडियम में संपन्न हुई, जहां पदयात्रा की प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित की गई। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के संकल्प के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रदेश सचिव एवं पदयात्रा की संयोजिका रेणु डाबला ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है तथा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं ने संसद से विधानसभा तक बढेगी भागीदारी, सशक्त होगी भारत की नारी। नारी का सम्मान देश का स्वाभिमान, सशक्त नारी, सशक्त भारत जैसे श्लोगनों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में संदेश दिया तथा महिलाओं को उनके अधिकार दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।
इस अवसर पर मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी सहित पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, दीपक हुडा,मार्केट कमेटी सांपला के चेयरमैन उदयभान मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा सुमन, एडवोकेट अनीता बुधवार,जिला महामंत्री नितिन जैन व अभिनंदन भरद्वाज, कोषाध्यक्ष अमित बंसल,भूषण चुघ चैयरमैन कौशिक,जिला उपाध्यक्ष वीना सिक्का, जिला सचिव कविता इंदौरा, कश्मीरी देवी सरपंच लाहली,जिला सचिव बबिता सोनी, रेखा रोहिल्ला,अंग्रेजो देवी,रिंकू देवी, मंडल अध्यक्ष गीता आह्ल्यान,निगम पार्षद भटनागर,विजय आर्य, एडवोकेट सौरव कुमार,डॉ अंकुश बिडडू सांसी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा,अमित मग्गु,दिनेश धनखड़, कुलविंदर सिक्का,दीपू नागपाल,संगीता सिंघल,रानी किराड़ सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

