Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हेलमेट पहनकर आम...

रोहतक में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हेलमेट पहनकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोहतक समेत हरियाणा के कई जिलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं रोहतक में इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में भाजपा ऑफिस का घेराव किया।

इस मौके पर अनुराग ढांडा ने कहा पूरे देश में इस बात को लेकर गुस्सा है कि रात के अंधेरे में बिना किसी सुबूत के अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके जेल में डाला है। ये इतिहास में पहली बार है कि किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके जेल में बंद किया गया है जिसके खिलाफ एक पैसे का भी सुबूत भाजपा और किसी एजेंसी के पास नहीं है। इसलिए भाजपा की इस साजिश का देश भर में विरोध हो रहा है और ईडी की कार्रवाई का।

उन्होंने कहा कि ये तानाशाह सरकार है जायज सवाल उठाने पर सिर फोड़ देती है। कुरुक्षेत्र में जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सिर फोड़ा, हाथ पैर तोड़े ये केवल तानाशाह सरकार में ही हो सकता है। इसलिए आज हमारे सभी साथी हेलमेट पहनकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक भी एफआईआर में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को एक राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पीएमएलए एक्ट का इलाज भी अरविंद केजरीवाल की इस गिरफ्तारी से ही निकल कर आएगा। सुप्रीम कोर्ट से कोई ऐसा निर्णय निकल कर आएगा जैसे इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा के भ्रष्टाचार का पूरा गुबारा फूट गया उसी तरह पीएमएलए एक्ट का गुब्बारा भी फूटेगा और सारे बेगुनाह लोग जेल से बाहर आएंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular