Wednesday, May 1, 2024
HomeहरियाणासोनीपतSuicide : दुष्कर्म के दोषी ने सोनीपत जेल में फांसी का फंदा...

Suicide : दुष्कर्म के दोषी ने सोनीपत जेल में फांसी का फंदा लगाकर दी जान, बाथरूम में लटका मिला

Sonipat News : सोनीपत जिला जेल बाथरूम में नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव बाथरूम में लटका देखा तो बंदियों ने कारागार प्रशासन को इसकी जानकारी दी। वहीं जेल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  गुरुवार सुबह जेल के बाथरूम में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी गांव शेखपुरा निवासी अनूप उर्फ उत्तम ने फंदा लगा लिया। जब अन्य बंदी बाथरूम में पहुंचे तो उन्होंने इसको फंदे पर देखा तो हड़कंप मच गया। इसके उन्होंने कारागार प्रशासन को जानकारी दी।

वहीं  जेल प्रशासन ने सिटी थाना की कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी पुलिस को घटना के बताया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है।

12 दिसंबर, 2022 को एक महिला ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसमें अनूप को 8 जनवरी, 2023 को मुरथल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने 1 अप्रैल को उसको दोषी करार दिया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular