रोहतक पुलिस की टीम ने गांव इस्माइला में स्थित पानी की डिग्गी में मिली नीरज के लाश मिलने के मामले को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक सांपला राकेश कुमार ने बताया कि 15 जून को पुलिस को सूचना मिली कि इस्माइला-9बी में स्थित पानी की डिग्गी के अंदर एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर प्रभारी थाना सांपला, सीआईए स्टाफ की अलग-2 टीमें व एफएसएल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान नीरज पुत्र दिलबाग निवासी गांव स्माइला -9बी के रूप में हुई। मृतक युवक के भाई नरे़श कि शिकायत के आधार पर थाना सांपला में मामला किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान 19 जून को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी जतिन उर्फ बामण पुत्र सुरेश व रविन्द्र उर्फ नान्हु पुत्र नरेन्द्र निवासीगण इस्माइला गिरफ्तार किया गया है।
वारदात का खुलासा
जांच में सामने आया कि 14 जून की रात को नीरज अपने 2 दोस्तों के साथ शराब पीकर अकेला पैदल अपने घर की तरफ आ रहा था। तभी बाइक पर रविन्द्र, जतिन व सचिन वहां आए। तीनों ने नीरज को बाइक पर बैठाया और शराब के ठेके पर आ गए। वहां से चारों इस्माइला में स्थित पानी की डिग्गी पर आए और नीरज को शराब पिलाई। नीरज को जब शराब का नशा ज्यादा हुआ तो नीरज पर ईंट व बोतल से वार किए। इसके बाद कस्सी से नीरज के सिर को धड से अलग कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी से अनुसार, आरोपी सचिन ने पुरानी रंजिश के चलते नीरज की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी सचिन व नीरज के परिवार की करीब 4-5 साल पहले गली को लेकर झगडा हुआ था। जिसकी रंजिश को चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

