Rohtak : रोहतक चिड़ियाघर में अब जल्द ही पर्यटक दरियाई घोड़े देख सकेंगे। पंजाब के छतबीर चिड़ियाघर से करीब 14 साल का नर राजन और पांच साल की मादा सलोनी रोहतक पहुंच गए हैं।
दोनों को 21 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद पशु चिकित्सकों की जांच और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर पर्यटक इनके दीदार कर सकेंगे।
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत हुए पशु विनिमय कार्यक्रम में रोहतक चिड़ियाघर ने छतबीर को एशियाई शेरों का एक जोड़ा और एक बाघिन दी है। बदले में रोहतक को दरियाई घोड़ों का जोड़ा और एक सफेद नर बाघ मिला है।
देखें ये वीडियो…

