Monday, August 31, 2026
Homeदेशअब 15 दिनों में डाक के माध्यम से घर पहुंचेगा फोटोयुक्त मतदान...

अब 15 दिनों में डाक के माध्यम से घर पहुंचेगा फोटोयुक्त मतदान पहचान पत्र, मतदाता को SMS माध्यम से मिलेगी जानकारी

हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता तक फोटोयुक्त पहचान पत्र 15 दिनों के अंदर-अंदर पहुंचाने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।

उन्होंने बताया कि मतदाता के नए पंजीकरण, वर्तमान मतदाता के रूप में किसी प्रकार का बदलाव इत्यादि में संशोधन करने उपरांत यह सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए डाक विभाग के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र मतदाता तक पहुंचाया जाएगा

उन्होंने बताया कि इस नए सिस्टम के तहत हर स्टेज पर समय की सही ट्रेकिंग होगी और हर स्टेज पर मतदाता को उसके मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इससे सेवा व वितरण में सुधार होगा और डाटा सुरक्षा भी बनी रहेगी।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की मतदाताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है।

उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेष कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु व डॉ. विवेक जोशी ने मतदाताओं व अन्य हितधारकों के लाभ के लिए कई नई पहल की हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular