Friday, August 28, 2026
Homeहरियाणारोहतकराज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव : चित्रकला प्रतियोगिता में रोहतक की कृषिका छाबड़ा प्रथम...

राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव : चित्रकला प्रतियोगिता में रोहतक की कृषिका छाबड़ा प्रथम स्थान पर रहीं

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के विद्यार्थी कृषिका छाबड़ा व अमन ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष डा. संजय कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी विवि, मीरपुर की राव तुलाराम पीठ द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी राव तुलाराम की स्मृति में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस महोत्सव के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता विभाग के विद्यार्थी कृषिका छाबड़ा ने प्रथम व अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष ने बताया कि दृश्य कला विभाग के चार विद्यार्थी- आनंद नेहरा, राहुल, जतिन एवं प्रिंस इंडियन एकेडमी आफ फाइन आर्ट्स में छापाकला में चयनित हुए हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular