Monday, August 24, 2026
Homeखेल जगतऑल इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में MDU की कबड्डी टीम बनी उपविजेता

ऑल इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में MDU की कबड्डी टीम बनी उपविजेता

रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) की कबड्डी टीम ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने लगातार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और कड़े मुकाबलों को जीतते हुए फाइनल तक पहुंची। फाइनल में कड़ी टक्कर के बावजूद टीम उपविजेता रही, लेकिन खिलाड़ियों के जज्बे और संघर्ष ने सभी का दिल जीत लिया।

खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में टीम और भी बड़े मुकाम हासिल करेगी।

टीम मैनेजर डॉ. मस्तराम और कबड्डी कोच विकास कुमार ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने एकजुट होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular