Saturday, August 29, 2026
Homeदेशपानीपत में बड़ा हादसा : धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो...

पानीपत में बड़ा हादसा : धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो कर्मचारी जिंदा जले

पानीपत जिले के गांव बलाना में धागा फैक्टरी में गुरूवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें 2 कर्मचारी जिंदा जल गए और तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टींम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से दो कर्मचारियों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि इसराना उपमंडल के गांव बलाना के रकबे में शिव फैब्रिक नाम से धागा फैक्टरी है। बीती देर रात करीब साढ़े 12 बजे यहां संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और उसके बाद चंद सेकंडों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

वहीं इसराना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव बलाना में फैक्टरी में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए है और तीन लोग आग से झुलस गए है। उनमें से दो लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है और एक व्यक्ति को एनसी मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने गाए 50 चक्कर

पानीपत फायर बिग्रेड के लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाडियां मौके पर पहुंच गई थी और उन गाडियों ने करीब 50 चक्कर लगाकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री मालिक ने बतााया आग लगने का कारण

वहीं फैक्टरी मालिक के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग लगने से जिंदा जलकर मरे कर्मचारियों की पहचान सुमित और तसमिल के रूप में हुई है। आग से फैक्टरी में रखा माल भी जल गया और मशीनें भी जली हैं और बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular