Tuesday, September 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLPG Cylinder Price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें-नए रेट

LPG Cylinder Price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें-नए रेट

LPG Cylinder Price: कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक जुलाई (मंगलवार) से घट गए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट करीब 58.50 रुपए की कटौती दी गई। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब  दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1723.50 रुपए से घटकर 1665 रुपए हो गया है।  कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1769 रुपए में मिलेगा, जो पहले 1826 रुपए में मिल रहा था।  मुंबई में अब इस सिलेंडर का रेट 1616 रुपए हो गया है।  चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1823.50 रुपए हो गई है।

बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम रिवाइज करती है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular