रोहतक : के.वी.एम. कॉलेज, रोहतक में उत्तर प्रदेश एवं पंजाब के पूर्व युवा कांग्रेस प्रभारी एवं युवा नेता स्वर्गीय कृष्णवीर मायना का 57वां जन्मदिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय कृष्णवीर मायना की प्रतिमा स्थल पर प्रातः हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तथा दिव्यांग बच्चों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। स्वर्गीय कृष्णवीर मायना का जन्म रोहतक जिले के गांव मायना में चौधरी समेराम पंघाल के घर 10 अगस्त 1969 को जन्माष्टमी के दिन हुआ था। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष के.वी.एम. समाज कल्याण ट्रस्ट, रोहतक की ओर से उनका जन्मदिवस मनाया जाता है।
स्वर्गीय कृष्णवीर मायना ने अपने जीवनकाल में युवाओं को संगठित करने तथा सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सर्वसम्मति से शुगर मिल के निदेशक चुने गए व सर्व समिति से सहकारी परिवहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष रहे व उन्होंने अनेक गांव – गांव में युवा क्लबों का गठन किया व खेलों को प्रोत्साहन देने हेतु अनेक गांवों में खेलों का आयोजन करवाया एवं खिलाड़ियों के लिए सशक्त खेल नीति बनाने की मांग भी उठाते रहे। कारगिल शहीदों की विधवाओं एवं परिवार को सम्मानित किया गया। युवाओं को सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया।

के.वी.एम. समाज कल्याण ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय कृष्णवीर मायना की स्मृति में निरंतर जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए जाते हैं, दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाई जाती हैं तथा स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की जाती है। सर्दियों में बुजुर्गों को च्यवनप्राश भी वितरित किया जाता है।
इसके अलावा के.वी.एम. स्कूल में स्वर्गीय कृष्णवीर मायना की स्मृति में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्कूल चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ स्कूल ड्रेस, ट्रांसपोर्ट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। जन्मदिवस समारोह के दौरान स्वर्गीय कृष्णवीर मायना के साथियों ने इस अवसर पर केवीएम निर्देशक कर्मवीर मायना ट्रस्ट प्रधान सुरेश राणा, शमशेर मलिक, भूपेंद्र नेहरा, विशाल चौधरी सदस्य आल इंडियन कांग्रेस कमेटी में युवा राष्ट्रीय सचिव महावीर ठेकेदार, वीरेंद्र बल्हारा, प्रीतम देशवाल, प्रधान रामधारी मायना, दलेल सिंह, सेवा दल उपप्रधान सुनीता देवी, जिला अध्यक्ष महिला सुदेश हुड्डा, शहरी अध्यक्ष नीतू, भारत यात्री विजेंद्र सांगवान, प्रिंस मल्होत्रा, सुशीला अहलावत व अन्य साथियों ने पुष्प अर्पित किए।


