Saturday, September 19, 2026
HomeहरियाणाJind में नहर में 2 युवक डूबे, एक का शव मिला, होली...

Jind में नहर में 2 युवक डूबे, एक का शव मिला, होली पर नहाने गए थे दोनों

जींद जिले में हांसी ब्रांच नहर और सफीदों के अंटा से गुजर रही नहर में नहाते समय दो युवकों के डूबने का मामला सामने आया है। एक का शव मिल चुका है जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जींद शहर के अर्बन एस्टेट निवासी चिराग (26 वर्षीय) होली खेलने के बाद साथियों के साथ हांसी ब्रांच नहर में नहाने गया था।  उसको तैरना नहीं आता था। जैसे ही चिराग नहाने के लिए पानी में उतरा तो वह डूब गया। दोस्तों ने चिराग को बाहर निकाला। इसके बाद लोग उसे अस्पताल में लेकर गए तब तक चिराग की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं  एक अन्य मामले मामें गोहाना के गांव महमूदपुर का सावन सफीदों के डिडवाड़ा गांव में दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए आया था। सोमवार देर शाम को सभी दोस्त अंटा हेड के पास नहर में नहाने के लिए चले गए थे। इसी दौरान  सावन पानी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया।

उसके डूबते ही दोस्तों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी गई। सावन की तलाश में नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन  उसका कोई पता नहीं चला है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular