Sunday, August 23, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा...

हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत 5 से 11 दिसंबर,2024 तक मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के तहत 18 दिन विभिन्न गतिविधियों के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनमें गीता यज्ञ, गीता पाठ, श्रीमद्भागवत कथा, अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, महाआरती, भजन संध्या, संत सम्मेलन, अखिल भारतीय देव संस्थानम सम्मेलन, वैश्विक गीता पाठ, पुरुषोत्तमपुरा बाग के नजदीक पैवेलियन, शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, हरियाणा कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, दीपोत्सव, गीता रन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular