Thursday, September 3, 2026
HomeदेशIGNOU ने दाखिलों की अंतिम तिथि 15 सितम्बर तक बढ़ाई

IGNOU ने दाखिलों की अंतिम तिथि 15 सितम्बर तक बढ़ाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ((IGNOU) ने सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोड़कर विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितम्बर, 2026 कर दी है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी आवश्यकता के अनुसार भारत के किसी भी उपयुक्त स्टडी सेंटर में अपना अध्ययन केंद्र तथा क्षेत्रीय केंद्र बदलवा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र को ई-मेल अथवा पत्र के माध्यम से स्थान परिवर्तन का अनुरोध कर सकते हैं। इसी प्रकार, यदि किसी विद्यार्थी को किसी कारणवश दूसरे शहर या राज्य में परीक्षा देनी हो, तो इग्नू के नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र परिवर्तन की सुविधा भी उपलब्ध है।

प्रवक्ता ने बताया कि इग्नू का उद्देश्य उन लोगों तक उच्च शिक्षा पहुंचाना है जो नियमित कॉलेज या विष्वविद्यालय में अध्ययन नहीं कर पाते। कामकाजी व्यक्ति, गृहिणियां, दिव्यांगजन, बीच में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी तथा दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले शिक्षार्थी इग्नू की लचीली शिक्षा प्रणाली का लाभ उठा सकते हैं।

इग्नू के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग एवं ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य उच्च शिक्षा कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अपनी सुविधा और गति के अनुसार अध्ययन करने का अवसर प्रदान करता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular